धारदार हथियार से की गई दंपति की हत्या

शिव कुमार यादव।

दैनिक अक्षय मेल प्रयागराज

जनपद प्रयागराज के सोरांव थाना अंतर्गत सराय लाल खातू गांव के हरिहर प्रसाद तिवारी अपने परिवार के साथ ससुराल में रहते हैं मूल रूप से बारो क्षेत्र थाना बाघराय जिला प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं हरिहर प्रसाद के 4 पुत्र हैं तीसरे नंबर का नागेंद्र भूषण तिवारी उम्र 32 वर्ष अपनी पत्नी मनोरमा उम्र 30 वर्ष तथा तीन बच्चों के साथ छत पर सोया हुआ था रात में हमलावर ने छत पर चढ़कर सो रहे दंपति को ईट तथा लोहे की राड और धारदार हथियार से हत्या कर दी पास में ही सो रहे बच्चों को हत्यारों ने छुआ तक नहीं सुबह बच्चों की रोने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोगों ने गांव में रह रहे हैं पिता हरिहर प्रसाद को सूचना दें मौके पर पहुंचे वृद्ध पिता ने जब अपनी आंखों से अपने बेटे तथा बहू की लाश देखकर  बेहोश होकर गिर पड़े  तत्काल सूचना सोरांव थाने को  दी गई मौके पर पहुंचे स्पेक्टर अरुण कुमार चतुर्वेदी ने अपने उच्च अधिकारियों को सूचना दी सी ओ सोरांव अमित कुमार श्रीवास्तव एसडीएम सोरांव एसपी गंगा पार तथा कई थानों की फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के पिता ने पांच लोग के खिलाफ नामजद f.i.r. कराया हत्या की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है सी ओ सोरांव ने बताया कि हत्यारों को पकड़ने के लिए यशो सोरांव के नेतृत्व में टीम लगाई गई है डबल मर्डर से क्षेत्र के लोग दहशत में है



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ