शिव प्रसाद मौर्य
*पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार,पच्चीस हजार का था इनामिया।*
पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर झोंका फायर,बाल बाल बचे पुलिसकर्मी।
नवागत कप्तान हिमांशू कुमार के चार्ज लेने के पहले ही उनके मातहतों ने दी सलामी।
कई थानों,एओजी के लिए सिरदर्द बना था शातिर बदमाश,अंततः करौंदीकला पुलिस को मिली सफलता।
करौंदीकला/सुल्तानपुर
शुक्रवार की रात दस बजे के आसपास क्षेत्रगस्त में निकले कोतवाल मधुकांत मिश्र को बड़ी सफलता मिली। मुखबिर की सटीक सूचना पर पहुंचे कोतवाल मधुकांत मिश्र, एसआई संजय कुमार यादव,ऊदल सिंह चौहान,मुख्य आरक्षी रमेश तिवारी,सुशील शुक्ला,सिपाही अमरजीत यादव ने शातिर बदमाश को समुदा विद्यालय के पास से धर दबोचा। पुलिस द्वारा समुदा विद्यालय के पास घेराबंदी के दौरान 25 हजार का इनामिया शातिर बदमाश अजय उर्फ गप्पू सुत हरिकेश निवासी मगरसन कला थाना करौंदीकला ने उक्त पुलिस बल पर फायर झोंक दिया लेकिन पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए।अपने को घिरता देख जब बदमाश भागने लगा तो सिपाही अमरजीत यादव,मुख्य आरक्षी सुशील शुक्ला ने दौड़ा कर पकड़ लिया।उक्त बदमाश के पास से एक अवैध तमंचा व 2 जिंदा कारतूस मिले जिसको गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया।उक्त शातिर बदमाश को कई थानों की पुलिस व एसओजी खोज रही थी जबकि कोतवाल मधुकांत मिश्र व उनके मातहतों द्वारा बड़े ही सावधानीपूर्वक बदमाश को पकड़ने में सफलता मिली।
0 टिप्पणियाँ