बाराबंकी।,स्थानीय कस्बा कोटवा सड़क में खाद्यय सामग्री एवं नकली सामान बेचने का कार्य धड़ल्ले से हो रहा है ।जिस पर खाद्य विभाग के अधिकारी अपनी आंखें बंद किए हुए हैं ,क्योंकि प्रत्येक माह अधिकारियों की जेबे गर्म होती है ।अरहर की दाल कड़वातेल ,महेश टेस्ट्री खाने-पीने के सभी सामान नकली बेचे जा रहे है ,यही नहीं बच्चों को महेश टेस्टी की बिक्री एक्सपायर बिक्री करते दुकानदारों को देखा गया है। नाम न छापने की शर्त पर स्थानीय कस्बा के लोगों ने बताया कस्बे में टेस्टी महेश एक्सपायर भारी मात्रा में बेची जा रही है ।लेकिन दुकानदारों की ऊपर से नीचे तक सेटिंग गेटिंग होने के कारण इनके हौसले काफी बुलंद है। राजमार्ग पर स्थित किराना वालों का दिन दूनी रात चौगुनी और किसानों की गाढ़ी कमाई का पैसा से अपनी बड़ी बिल्डिंग बनाकर मौज मस्ती कर रहे है ।वही मिठाइयों की बिक्री करने वाले नकली मिठाइयों का प्रयोग करते हैं। मिठाइयों में ना जाने क्या क्या मिलाकर रसगुल्ला बर्फी बेसन के लड्डू की बिक्री की जा रही है। जिस पर शासन प्रशासन अपनी आंखें बंद किए है। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से कस्बा कोटवा सड़क में खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाए जाने की मांग की है और नकली सामान बेचने वालों पर दंडात्मक कार्यवाही करने की मांग की हैं।
रिपोर्ट :-पंकज शुक्ला बाराबंकी
1 टिप्पणियाँ
नकली सामान तथा एक्सपायरी सामान पर तुरंत रोक लगनी चाहिए।
जवाब देंहटाएं