मुसाफिरखाना ,अमेठी ।शारदा सहायक नहर खंड 49 में सोमवार की शाम युवक की लाश मिलने की सूचना पर राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गयी ।
मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के पिंडारा के पास शारदा नहर में अज्ञात युवक की लाश बहकर आ रही थी ।जिसे उधर से गुजर रहे राहगीरों की भीड़ लग गयी ।पानी का बहाव तेज होने के कारण लाश पानी में बहती रही।समाचार लिखे जाने तक लाश को बाहर नही निकाला जा सका था ।इस सम्बन्ध प्रभारी निरीक्षक देवेश कुमार सिंह से पूंछे जाने पर उन्होंने इस तरह की किसी भी जानकारी से इंकार किया ।
0 टिप्पणियाँ