बहरिया थाने से मुजरिम दीवाल तोड़कर हुए फरार मचा हड़कंप

दैनिक अक्षय मेल प्रयागराज



जनपद प्रयागराज के बहरिया थाना अंतर्गत करनाईपुर मे चर्चित कन्हैया लाल हत्याकांड

मे शक के आधार पर उठाए गए क्षेत्र से आधा दर्जन से ज्यादा लोगो को 10 दिन से थाने में बंद किया गया था इतने दिन बीत जाने के बाद पुलिस असली कातिल को नहीं पकड़ पाई यदि यह लोग 302 के मुलजिम  थे तो इनको जेल क्यों नहीं भेजा गया इससे यह मालूम होता है की कहीं ना कहीं पुलिस की मिलीभगत से ही बीती रात को 12:00 बजे थाने की दीवार तोड़कर मुलजिम फरार हो गया जबकि थाने पर 24 घंटे कोई न कोई पहरेदार की ड्यूटी रहती है सवाल यह भी उठता है कि जिस समय मुलजिम थाने की दीवाल तोड रहेथे तो वहां पर सो रहे  या ड्यूटी कर रहे लोगों को दीवाल तोड़ने की आवाज तक नहीं सुनाई पड़ी इन सब घटना से यह मालूम होता है कि थाने का सिपाही या कर्मचारी के मिलीभगत से ही मुलजिम भागने में कामयाब हुए हैं जब इसकी सूचना पुलिस महकमे के आलाकमान को हुई तो प्रशासन के हाथ पांव फूलने लगे



प्रयागराज से ब्यूरो चीफ शिव कुमार यादव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ