दैनिक अक्षय मेल समाचार
प्रतापगढ़
राजेन्द्र जायसवाल उम्र 62 वर्ष पुत्र स्वर्गीय सरजू जायसवाल निवासी वीरमऊ विसुंदत्त 12 जून सुबह 5 बजे घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे तभी वीरमऊ गोदाम के पास दोपहिया वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिसमे गंभीर रूप से घायल अवस्था मे डॉक्टरों ने प्रयागराज स्वरूपरानी रेफर कर दिया था। किंतु पैसे के अभाव में इलाज न कर पाने की स्थिती में परिवार के लोग 13 जून को घर लेकर आ गए थे। मृतक राजेन्द्र परिवार में अकेले थे कुछ वर्ष पहले पत्नी भी छोड़कर जा चुकी थी अपने भाई के परिवार के साथ रहते थे। दुर्घटना ग्रस्त बाइक सवार को लोगो द्वारा पकड़कर कंधई पुलिस को दे दिया गया जिसको कंधई पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। कंधई थाना क्षेत्र के वीरमऊ विसुंदत्त गांव का मामला।।
0 टिप्पणियाँ