कुण्डा एवं बाबागंज में बढ़ेगी विकास की गति - सांसद विनोद


दैनिक अक्षय मेल समाचार 

प्रतापगढ़

कौशाम्बी सांसद एवं अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सोनकर अपने दूसरे दिन के दौरे पर कालाकांकर ब्लाक के संग्रामपुर गांव में पहुंचे तो सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूल माला से लादकर स्वागत किया। इसके बाद आलापुर, परियावां में भव्य स्वागत हुआ। माता मैया धाम पहुंच कर मां के चरणों में मत्था टेककर आशीर्वाद मांगा। जहां बाजारवासियों ने माता मैया धाम में विकास कार्य कराये जाने की बात कहीं। इस पर सांसद विनोद ने धाम में जल्द ही यात्री प्रतीक्षालय सहित अन्य विकास कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया। लवाना स्थिति नौलखा मन्दिर में पूजन कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। मानिकपुर स्थिति माँ ज्वालामुखी मन्दिर में सांसद विनोद सोनकर ने दर्शन पूजन कर रहे थे कि अचानक लाईट चली गई। इस पर पूजन करने के बाद सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि मां शीतला धाम कड़ा की तरह मां ज्वालामुखी मन्दिर भी सोलर पैनल से मन्दिर सहित पूरा परिषर प्रकाशमय रहेगा। क्षेत्र में भव्य स्वागत के दौरान सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि चुनाव के समय जिन लोगों ने जनता को डरा धमकाकर कर विकास कार्य रोकने का प्रयास किया। परन्तु क्षेत्र की जनता ने पूर्व की भांति सहयोग कर विजय श्री दिलाई। ऐसे सभी साथियों को आभार प्रकट करता हूँ। आपके मान सम्मान की रक्षा करना मेरा कर्तव्य है। आपका हक आपको मिलेगा। कुण्डा एवं बाबागंज में विकास की गति बढ़ेगी। कोई विकास कार्य रोक नहीं सकता।  क्षेत्र की जनता को विकास पसंद है इसलिए मुझे पुनः विजयी बनाया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान संग्रामपुर, आलापुर, परियावां, अंसारगंज, जनवामऊ, राजा का पुरवा (कड़रौ), अदलाबाद, लवाना भवानीगंज, ककरिहा, रजवापुर, कुसुवापुर, खनवारी, पनिगो, लालाबाजार, त्रिलोचनपुर, मानिकपुर, तिवारीपुर, मोहामिदपुर, अलुवामई, इटौरा, पीरानगर, कुण्डा, नईबाजार एवं पुरेधनऊ में भ्रमण किया। इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा नेता शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, अखिलेश द्विवेदी, मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र पाण्डेय, मुन्ना पटेल, प्रकाश सिंह, क्षेत्रीय मन्त्री पवन गौतम, त्रिभुवन नाथ मिश्र टण्डन, उदय शंकर पाण्डेय, धर्मेन्द्र मिश्र, राजन मिश्र, अजय सोनकर, संजय मौर्य, मोहित मिश्र, जितेन्द्र तिवारी, मनोज सिंह, आलोक तिवारी, गौरव शुक्ल, रमेश पाण्डेय, गुलाब सोनकर, विजय पाल सरोज, डी पी इंसान, आनन्द तिवारी, अशोक जायसवाल, सुशील पाण्डेय, अरविंद शुक्ल, विनीत पाण्डेय, डॉ डी शुक्ल, दिवाकर पाण्डेय, राजेन्द्र सरोज एवं लाल जी केसरवानी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ