शुकुल बाजार अमेठी ।इन दिनों भीषण गर्मी के चलते आम जनमानस बेहद परेशान है जब इंसान का यह हाल है तो पशु पक्षियों के बारे में क्या कहा जाए उनके मालिक तो राम ही है गर्मी का आलम यह है कि बिना छतरी या किसी बचाव के बाहर निकलना दुश्वार हो रहा है भीषण गर्मी के चलते तलाब पोखर जलाशय सब सूख गए हैं एक एक बूंद पानी के लिए पशु पक्षी और जानवर परेशान है आम आदमी दोपहर के वक्त घर से नहीं निकल रहा है इन दिनों पारा 40 से लेकर 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है 40 डिग्री से 42 या 43 डिग्री तक पारा आम बात है इतनी भीषण गर्मी के चलते महिलाओं बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है खासकर जब इन लोगों को घर से बाहर निकलना होता है तब विशेष परेशानी का सामना करना पड़ता है फिलहाल डॉ धूप से बचने की सलाह देते हैं तथा पानीदार फल खाने की सलाह देते हैं तथा हल्का भोजन लेने की सलाह देते हैं जिससे गंभीर परेशानियों से बचा जा सके पानी का ज्यादा से ज्यादा सेवन किया जाना चाहिए ऐसा डॉक्टरों का कहना है भीषण गर्मी के चलते सरकारी अस्पताल से लेकर निजी अस्पतालों तक मरीजों का ताता लगा हुआ है जिसमें ज्यादातर उल्टी टट्टी और पानी की कमी की शिकायतें दिखाई दे रही है ऐसे में डॉक्टरों का चिंतित होना भी लाजिम है फिलहाल धूप से बचाव ही उपाय है जब भी घर से निकले सर को ढककर रखें संभव हो तो छतरी लेकर ही बाहर निकले भीषण गर्मी के चलते आम जनमानस एकदम परेशान दिखाई दे रहा है गर्मी का आलम यह है कि सुबह 10:00 बजे के बाद शाम को 6:00 बजे तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है
0 टिप्पणियाँ