बीस साल बाद लौटा घर से गायब युवक


दैनिक अक्षय मेल समाचार

रिपोर्ट - मनीष मिश्र


प्रतापगढ़

रानीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम द्वारिका के बीस साल बाद एक युवक अपने घर लौटा। परिवार वाले उसके ¨जदा होने की उम्मीद ही छोड़ चुके थे। जब वह लापता हुआ था तब उसकी उम्र 12 साल था । दो दशक बाद अपने घर पहुंचे युवक ने बताया कि मुझे यहां से दुबई भेजा गया था। और वहां पर दस साल तक मुझे कैद कर के रक्खा गया था। जब वहा से किसी तरह वापस आया। तो लुधियाना में यस यस कम्पनी में  कंप्यूटर कढ़ाई का काम करने लगे। और वहां साथ मे काम कर रही एक युवती बबली से शादी कर ली। और दस साल लुधियाना में रहा। और आज गांव लौटा तो वहां काफी कुछ बदल चुका था। हालांकि सभी उसको पहचान लिया। उसे देखने के लिये उसके तमाम दोस्त भी गांव पहुंचे।द्वारिका गाँव के निवासी लाल जी अब 32 वर्ष के हो चुके है। बीस साल पहले वह अपने गाँव से गुम हो गया था। तमाम जगह तलाशने के बाद उसका पता नहीं चला। कई साल गुजरने के बाद परिवार वाले उसके जुदा होने की जैसे आस ही छोड़ दिए थे। परंतु गुरुवार को अचानक चरन दोपहर 2 बजे अपने गांव परिवार वालों के बीच पहुंच गया। एक नजर में ही घर वाले उसे और वह घर वालों को पहचान गया।बीस साल में काफी कुछ बदल गया है। और जब उसे मौका मिला तो किसी तरह भागा।   किसी ने सोचा भी नहीं था कि लाल जी एक दिन इस तरह वापस लौट आयेगा। अपनों से बीस साल दूर रहने के दर्द को बयान करते हुए वह बिलख पड़ा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ