लगभग 30 लाख कीमत की 986 पेटी अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार


दैनिक अक्षय मेल समाचार

प्रतापगढ़ 

दिनांक 15.06.2019 को जनपद के थाना लालगंज पुलिस टीम को 986 पेटी अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण सुखबिन्दर सिंह पुत्र दर्शन सिंह नि0 न्यू शिवपुरी कालोनी नियर एम भारती स्कूल बलदेव नगर अम्बाला हरियाणा,जनपद प्रतापगढ़ में हुई आपराधिक वारदातों के अनावरण व सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के अभियान के अन्र्तगत जनपद की स्वाट टीम, इंटेलिजेंस विंग व स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार सूचना संकलन किया जा रहा था इसी क्रम में दिनांक 15.06.2019 को प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी मय हमराह तलाश वांछित/वारन्टी/देखभाल क्षेत्र बाबूगंज बाजार से सगरा सुन्दरपुर की तरफ आ रहे थे कि लक्ष्मणपुर बाजार के पास एक ट्रक 1109 टाटा डीसीएम नं0 एचआर 33 इ 0615 आता दिखाई दिया, जिस रोक कर चालक से पूछा गया कि ट्रक में क्या लदा है तो वह हड़बड़ाते हुए बताया कि कैटल फीट लदा है। जब ट्रक के पीछे लदे हुए माल को देखा गया तो ट्रक में लदे पेटी में बिना रैपर की देशी शराब की शीशीयां पायी गयी। इस पर ट्रक व चालक को हिरासत में ले लिया गया। ट्रक चालक ने अपना नाम सुखविन्दर सिंह बताया।गिरफ्तार अभियुक्त सुखविन्दर सिंह ने पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ में बताया कि अम्बाला में निप्पी टायर वाला ट्रक मार्केट का निवासी ने मुझे योगेश नामक व्याक्ति से मिलवाया जिसने मुझे हरियाणा-पंजाब के बार्डर पर शम्भू बाजार से मेरे ट्रक में यह शराब लदवायी थी और इसे प्रतापगढ़ के लालगंज में पहुचाने के लिए बताया। मुझे यह भी बताया गया कि मेरे मोबाइल नम्बर पर एक फोन आयेगा कि यह माल कहां उतारना है। इस काम के लिए मुझे 85000/-रु0 मिलने थे। यहां प्रतापगढ़ आने के बाद मेरे मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया था जिसने मुझे बाबूगंज बाजार में मिलने के लिए कहा था। मैं वहीं जा रहा था कि आप लोगों ने पकड़ लिया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ