दो अभियुक्त सहित अंग्रेजी शराब का जखीरा हुआ बरामद। भूसी की बोरी के नीचे दबी मिली लगभग 350 पेटी शराब ।

दैनिक अक्षय मेल समाचार। 


प्रतापगढ़।  जनपद के पट्टी कोतवाली पुलिस को शनिवार की रात बड़ी सफलता हासिल हुई जिसमें पुलिस ने अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा पकड़ कर दो लोगों को हिरासत में लिया है जबकि तीन अज्ञात भागने में सफल हो गए।

पट्टी कोतवाल अखिलेश प्रताप सिंह शनिवार की देर रात गश्त पर थे तभी मुखबिर ने सूचना दी कि ट्रक से भरी अवैध शराब बसौली गांव में खड़ी है। सूचना पाकर  कोतवाल अखिलेश प्रताप सिंह मयफोर्स सहित एसआई सुनील गुप्ता अनिल कुमार धर्मराज कांस्टेबल नीरज सिंह विनय जायसवाल राजनाथ तिवारी राजेन्द्र तिवारी जटा शुक्ला ड्राइवर पाठक रात डेढ़ बजे  बसौली गांव पहुंचे जहां पर खड़ी  ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें भूसी की 250 बोरिया लदी दिखाई दी । पट्टी कोतवाल अपने हमराहीओं के साथ जब ट्रक की सघन तलाशी लेनी शुरू की तो बोरियो के नीचे अंग्रेजी शराब की पेटियां दिखाई दी पेटी मिलने पर ट्रक पर सवार लोग भागने लगे पुलिस ने जब पीछा किया तो 3 लोग भागने में सफल रहे जबकि दो लोगों को पुलिस ने दबोच कर थाने ले आई है। पट्टी पुलिस का मानना है कि लगभग साडे 350 पेटी अंग्रेजी शराब जिसने मैकडोनाल्ड रॉयल चैलेंज जैसी ब्रांडेड कंपनी के नाम का लेबल चिपकाया गया है पकड़े गए लोगों में एक ने अपना नाम रामजस वर्मा तो दूसरे ने राममिलन वर्मा बताया पुलिस उसके अन्य साथियों की भी तलाश में जुटी है और पूछताछ कर रही है पट्टी कोतवाल अखिलेश प्रताप ने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ