महिलाएं सुरक्षा के लिए महिला हेल्प लाइन का प्रयोग करें :- रश्मि यादव
जगदीशपुर/अमेठी।
महिलांए सुरक्षा के लिए महिला हेल्प लाइन का उपयोग करें उक्त बातें महिला उपनिरीक्षक रश्मि यादव ने जगदीशपुर में कही l
जगदीशपुर कोतवाली परिसर में महिला उपनिरीक्षक रश्मि यादव ने महिलाओं की समस्याओं का समाधान करते समय कहा कि महिलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर टोल फ्री नम्बर डायल 100 181व 1090 पर काल करने की बात बताई और उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न घरेलू कलह ,अन्य परेशानी के लिए स्थानीय पुलिस के साथ- साथ डायल 181 की टीम भी जिले में लगभग एक वर्ष से अधिक समय से काम कर रही है ।जो मौके पर जाकर पुलिस प्रशासन की मदद से महिलाओं की समस्याओं को हल करती है lइस मौके पर महिमा, रूबी यादव ,राधिका ,नीलू यादव, प्रियंका ,प्रतिमा सहित तमाम महिलाएं भी मौजूद रही l
0 टिप्पणियाँ