ट्रेलर में सो रहे ट्रेलर मालिक को हथियारबंद बदमाशों ने मरणासन्न करके नगदी व चैन लूटकर फरार !

बेखौफ बदमाशों ने  दिया लूट की घटना को  अंजाम !

दैनिक अक्षय मेल समाचार। 

प्रताप गढ। जनपद के पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पट्टी ग्रामीण निवासी राम प्रयास वर्मा खुद के ट्रेलर मुंबई में चलाता है  पिछले 3 दिनों से वह अपने घर आया हुआ है और अपनी ट्रेलर को अपने घर के समीप ही खड़ा करके अपने ट्रेलर की सुरक्षा के लिए बीती रात ट्रेलर में ही सो रहे थे की हथियारबंद बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया धारदार हथियार से उन्हें घायल करते हुए नगदी समेत एक सोने की चेन लूटकर फरार हो गए पेड़ की चीख सुनकर पीड़ित का भाई दौड़ा तो देखा की पीड़ित बेहोश पड़ा हुआ था आनन-फानन में बोलेरो से पीड़ित को लेकर जिला अस्पताल के लिए परिजन भागे जहां पीड़ित की हालत नाजुक बताते हुए जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने इलाज के लिए इलाहाबाद रेफर कर दिया है सूत्रों के मुताबिक घटना बीती रात लगभग 2:30 बजे की है फिलहाल पुलिस मौके पर  पहुंच गई थी और मामले की जांच में जुट गई है लेकिन जिले में बढ़ते अपराध को कम कर पाने में पुलिस पूरी तरह नाकाम रही है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ