सेंट जेबियर्श पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव जलसा आयोजित।
मुसाफिरखाना अमेठी
बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार की भी जरूरत है बच्चे देश का भविष्य हैं शिक्षक एवं अभिभावक को चाहिए कि उनकी प्रतिभा के प्रदर्शन में सहयोग करें उक्त बाते एस एच ओ पारसनाथ सिंह ने सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव के दौरान कही।
अंग्रेजी माध्यम से संचालित सेंट जेवियर्श पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव पर जलसे का शुभारंभ मां सरस्वती का पूजन दीप प्रज्वलन करने के उपरांत कार्यक्रम के मुख्य अतिथ कोतवाल मुसाफिरखाना पारसनाथ सिंह ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य है बच्चों को बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहिए अभिभावकों को भी चाहिए कि अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा व संस्कार देने में कोई कोर कसर न रखें इन्होंने आगामी सत्र हेतु विद्यालय प्रबंधन अभिभावको एवं बच्चों को नए सत्र व नवसंवत की शुभकामना देते हुए आवश्यकता जतायी कि आज के बदलते परिवेश में ज्यादा समर्पित प्रतिस्पर्धा व अनुशासित बने विद्यालय द्वारा आयोजित जलसे को प्रथम पायदान के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश पर आंच आने नहीं देंगे पर आधारित गीत प्रस्तुत करते हुए कहते है हम प्यार से इंडिया वाले दुश्मन के छक्के छुड़ा देगे, सुनो गौर से दुनिया वालो बुरी नजर ना हम पै डालो चाहे जितना जोर लगा लो, दुश्मन के छक्के छुड़ा देंगे जैसे अन्य प्रकार के नाट्य एवं गीत के माध्यम पर आधारित प्रथम पायदान के छात्र एवं छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम को देख उपस्थित गणमान्य लोग एवं अभिभावक भाव विभोर हो गये कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक विजय कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों एंव अभिभावकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा एवं संस्कार दिलाने में किसी प्रकार की कोई कोर कसर नहीं रखेगा इन्होंने आए हुए आगंतुकों के प्रति आभार जताया कार्यक्रम मे मुख्य रूप से बिद्यालय के प्राचार्य प्रदीप बनर्जी टीचर, सुशील कुमार, सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल पट्टी प्रतापगढ़ के प्रबंधक सुनील कुमार, व हैदरगढ के पंकज सिंह, कार्यक्रम का संचालन बिद्यालय की टीचर अलीशा कुमारी ने किया।
0 टिप्पणियाँ