नगर के टैक्सी स्टैड पर दो निरीह की पिटाई देखती रही भीड,  आपसी रंजिश का खुलासा किया पुलिस ने


अशोक श्रीवास्तव
अमेठी। आधा दर्जन युवा स्कापियो से दुर्गापुर रोड़ के टैक्सी स्टैड पर शाम के 4.30 बजे पहुचे जहॉ पर हिमांशु सिह, राहुल राजपुत की जमकर पीटाई की। प्राइवेट स्टैंड की भीड़ दोनों को पिटता  देखती रही। पीटने के बाद अज्ञात हमलावरों ने दोनो को स्कार्पियो पर लाद लिया फिर गाडी भादर की तरफ फराटा भरते हुए चली गयी ।

पुलिस को सौ नम्बर पर परिजनो ने मार पीट तथा अपरहण किये जाने की सुचना तथा स्कपियो का वाहन न0 यूपी 36 ई 0002 का हुलिया दिया। पुलिस जैसे तैसे गौरीगंज के पास हिमाशु और राहुल राजपुत को चार घण्टे के बाद अपने कब्जे मे ले पाई। पुलिस हिमाशु और राहुल राजपुत को कोतवाली अमेठी ले आयी तो वही शाहगढ थाना मुंशीगंज के अर्पित व नैतिक को भी पुलिस अपने गिरफ्त मे लेकर थाना कोतवाली अमेठी ले आयी जबकि मारपीट में  हर्षित निवासी जामो का हुलिया घटना मे उजागर हुआ ।

पीडत के पिता अशोक कुमार सिह पुत्र केशव प्रसाद सिह निवासी हरदेव नगर खेरौना थाना कोतवाली अमेठी ने मो0 9918639090 पर रविवार को बाद हुई तो उन्होने बताया कि हिमाशु सिह एच0ए0एल0 कोरवा में कक्षा 10तक की पढाई की थी । अब कोटा राजस्थान मे कोचिंग कर रहा है। इस दैरान हिमाशु अपने दोस्त राहुल राजपुत अलीगढ निवासी को भी साथ लाया है। उन्होने बाताया की मेरा बेटा हिमाशु सिह और जामो के हर्षित दोनो कक्षा 10 में साथ- साथ एच0ए0एल कोरवा स्कुल मे पढते थे। पढ़ाई के दौरान दोनो में मार पीट हुई थी। यही पुरानी रंजिश है।

अशोक कुमार सिह से घटना के बारे में जानकारी ली गई तो उन्होने बताया कि हिमाशु और राहुल राज की पीटाई करने के बाद हमलावर उसे भादर ले गये फिर जामो भादर रोड से भीमी, टिकरी, मुंशीगंज होते हुए गौरीगंज मेरे बेटे को ले गये जहॉ पर पुलिस से अपरहण कर्ताओं की बात हुई । पुलिस मेरे बेटे और राहुल राज को अपने साथ थाना कोतवाली अमेठी ले आयी। पुलिस अर्पित और नैतिक को  कोतवाली अमेठी लायी लेकिन स्कार्पियो गाडी को थाना कोतवाली अमेठी पुलिस नही लायी ।

पीडित ने बताया कि पुलिस ने शनिवार की शाम को दी गयी मार पीट और अपरहण की तहरीर पर मुकदमा दर्ज नही किया और नही वाहन बरामद किया । पुलिस ने दबाव बनाकर सुलह समझौता करा दिया।

शनिवार की शाम को अमेठी शहर में अपरहण की घटना धीरे धीरे फैल गयी। मीडिया भी चौकन्नी नजर आयी । शाम के करीब 8 बजे थाना कोतवाली अमेठी में बन्द कमरे में अपरहण के शिकार हिमाशु सिह के परिजन और राहुल राजपूत तथा घटना के कथित आरोपी के बीच समझौते का खेल शुरू हुआ। पुलिस के सिपाही थाना कोतवाली परिसर से दुकानदार  को खबर दी कि साहब के अफिस में 18 से 20 मीठी चाय तत्काल बनाकर ले आओ। सिपाही ने मीडिया से कहा की साहब से मिलो घटना की खबर मिल जायेगी तो मीडिया ने जबाब दिया कि साहब के कार्यालय का दरवाजा तो बन्द है। गेट पर मौजूद चौकीदार  ने कहा कि भीतर सुलह समझौता चल रहा है।

       जब अपरहण काड की पड़ताल की गयी तो स्कार्पियो यूपी 36 ई0 0002 शिवकरन के नाम से है जिसका पंजीकरण 24जुन 2017 को किया गया है। पुलिस ने घटना के तूल पकडने से पहले दबोच दिया।
        प्रभारीनिरीक्षक थाना कोतवाली अमेठी शिवाकांन्त पाण्डेय ने बताया कि बच्चे आपस में पढते थे उस समय मारपीट हुई थी। हिमांशु कोटा राजस्थान चला गया था। उसके लौटने की खबर जब उन लोगों को लगी  तो पुराना गुस्सा हिमांशु के साथ राहुल राज पर  उतार दिया। सबक सिखाने का पलान था लेकिन पुलिस ने सुलह समझौता करा कर मामला रफादफा कर दिया । दोनो पक्ष राजी थे इसलिए मुकदमा दर्ज नही किया गया। तहरीर मिली थी मुकदमा दर्ज करने से पहले पुलिस को सुराग मिल गया था

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ