परमपूज्य स्वामी जी के आगमन आगमन की तैयारी बैठक सम्पन्न

परमपूज्य स्वामी जी के आगमन  की तैयारी बैठक सम्पन्न।
अमेठी। परम पूज्य स्वामी जी के संभावित आगमन के मद्देनजर भारतीय स्वाभिमान न्यास अमेठी की एक तैयारी बैठक स्थानीय गायत्री माता मंदिर में सम्पन्न हुई। जिसमें श्री स्वामी जी के आगमन पर सभी पदाधिकारियों से रायमश्विरा किया गया ।
परमपूज्य स्वामी जी के अमेठी संभावित आगमन हेतु योग जागरण यात्रा अमेठी के संदर्भ में तहसील प्रखण्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण जागरूकता, और कार्ययोजना मंथन में  राज्यकार्यकारिणी सदस्य दुर्गेश योगी जी, अरुण योगी जी द्वारा शिविर से संबंधित निर्देश दिए गए। जिला प्रभारी भा.स्वा.न्यास मनमोहन जी जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति ब्रजेश कुमार जी कोषाध्यक्ष पतिराम जी, तहसील प्रभारी अमेठी पवन जी, जिला कार्यकारिणी प्रतापगढ़ आदरणीय प्रवीन जी, निर्भय जी, ओमप्रकाश जी, गिरजाशंकर जी द्वारा पूर्ण पुरूषार्थ से अमेठी को योगमय बनाने और स्वामी जी के आशीर्वाद को जन जन तक पहुंचाने का  संकल्प लिया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ