अमेठी । जामो के रानी छविनाथ शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान में चल रहे युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह
नेहरू युवा केंद्र संगठन अमेठी के जिला समन्वयक श्री अनिल चतुर्वेदी जी के विशेष मार्गनिर्देशनुसार एवं NYK अमेठी लेखाकार श्री शिव शंकर यादव जी के सानिध्य में संचालित पाँच दिवसीय युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास पर प्रशिक्षण शिविर जो कि सोमवार 19/03/2018 से शुरू होकर शुक्रवार 23/03/2018 को सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण शिविर के समापन के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय उपनिदेशक एन वाई के(उत्तर प्रदेश) श्री अनिल चतुर्वेदी ने युवाओं के प्रणेता स्वामी विवेकानंद जी के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण,श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र संगठन अमेठी के नामित सदस्य श्री विनोद मिश्र जी,प्रवक्ता NYK अमेठी श्री सत्यदेव त्रिपाठी जी, NYK प्रशिक्षक श्री लवलेश कुमार ओझा जी,व विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ आर पी मौर्या जी(कृषि विशेषज्ञ गौरीगंज) इस सम्पूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम में जामो ब्लॉक के NYV का विशेष सहयोग रहा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका विनायक तिवारी(NYV जामो), माधव बाजपेयी,अखिलेश पाण्डेय(NYV मुसाफिरखाना)व् अमेठी NYV रामयश विश्वकर्मा,शिवसागर,लवकुश तिवारी व् जामो ब्लॉक के युवा विकास समर्थक मनोज पाठक जी सहित अमेठी के सभी ब्लॉकों के N.Y.V यों का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी का उदाहरण देते हुए माननीय चतुर्वेदी जी ने युवा शक्ति को ही राष्ट्र शक्ति का आधार बताया और युवा नेतृत्व को ही सामुदायिक जिम्मेदारी का निर्वहन करने का स्तम्भ बताते हुए युवाओं को देश व समाज के विकास में अपनी भूमिका निभाने के बारे में प्रेरित किया। प्रशिक्षण में अमेठी जनपद के विभिन्न विकासखंडों से 40 प्रतिभागी प्रशिक्षणार्थी प्रतिभाग किया।
0 टिप्पणियाँ