अमेठी। खलिहान के भूमि पर अतिक्रमण हुआ है। ग्रामीण की शिकायत को प्रशासन रददी टोकरी में डाल रहा है। समस्या को लेकर ग्रामीण आन्दोलित हो रहे है। अतिक्रमण हटाने के बजाय कर्मचारी बहाने वाजी कर रहे है।
अमेठी तहसील के ग्राम पंचायत भरेथा के भू0 खं0 संख्या 167 रकबा 0.240हेक्टेयर भूमि खलिहान में दर्ज है जिस पर लकडी ट्राली , वाहन, आदि रख कर हमेचन्द्र उर्फ गिरीश पुत्र राम किशुन अबैध कब्जा कर रखा है। ग्रामिण शिव प्रसाद, राम सजिवन, लल्लन, हैसिला राजाराम, संतराम आदि किसानो ने उपजिलाधिकारी, जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया लेकिन अतिक्रमण अबैध नही हटा सिर्फ पैमाईस कगजी कार्यवाही में सिमट कर रह गया ।
ग्रामीण अपनी फसल रखने के लिए परेशान है। अबैध कब्जा खलिहान से हटाने के लिए लेखपाल राजस्व निरीक्षक तैयार नही है। बार बार शिकायत करने पर भी प्रशासन कार्यवाही करने को तैयार नही है। इस बारे में लेखपाल शारदा प्रसाद सिह ने बताया कि पूर्व में तैनात लेखपाल राजकुमार के समाय मे ग्रामीणो ने शिकायत की है। मेरे कार्यकाल मे शिकायत नही आयी फिर हाल खलिहान गाटा सं0 167 का निरीक्षण करूगा शिकायत सही पाई गयी तो अबैध कब्जा हटवाया जायेगा ।
राजस्व निरीक्षक ने बताया कि मामले की शिकायत आयी अंशिक अतिक्रमण हटवाय गया और अबैध कब्जा हटवाने के लिए प्रशासन को पत्र भी लिखा गया लेखपाल राजकुमार ने अपने कार्यकाल मे अबैध कब्जा न हटा पाने के चलते धारा 122बी के तहत मुकदमा कायम कर दिया अब अदालत के बिचारा धीन मुकदमे पर मै कुछ कह नही सकता लेखपाल से कई बार मामले में बयान देने के लिए मैखिक निर्दश दिया सरकारी वकील भी पैरबी मे लगे है। अदालत का अदेश करने के बाद तुरंन्त कार्यवाही करेगे
0 टिप्पणियाँ