अमेठी, जनपद के नोडल अधिकारी श्रीमती कामिनी चौहान रतन कमिश्नर वाणिज्य कर उ0प्र0 लखनऊ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के 187 में से 162 मदिरा दुकानों की लॉटरी प्रक्रिया से दुकानों का आवंटन हुआ।
जिलाधिकारी श्रीमती शकुन्तला गौतम ने बताया कि शासन के निर्देश पर कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर 2ः30 बजे से शाम 4ः00 बजे तक के मध्य में ई - लॉटरी सिस्टम के माध्यम से देशी मदिरा के लिए 126 में से 101 दुकानों के लिए 756 लोंगों ने आवेदन किया था, जिनमें से 08 लेागों का आवेदन निरस्त होने के बाद 748 आवेदकों में से 101 दुकानों का चयन ई-लाटरी प्रक्रिया के ताध्यम से किया गया। इसी तरह मॉडल शॉप की 01 दुकान के लिए 34 आवेदकों के बीच ई-लाटरी प्रक्रिया से दुकानदार चयनित किया गया है। बीयर की 23 दुकानों के लिए 509 लोगाों ने आवेदन किया था, जिसमें 05 के आवेदन निरस्त होने के बाद 504 आवेदकों के बीच ई-लाटरी प्रक्रिया से 23 दुकानों के लिए दुकानदार चयन किया गया है। इसी प्रकार अंग्रेजी शराब की 37 दुकानों कें लिए 581 लोगों ने आवेदन किया था, जिनमें 03 आवेदन निरस्त होने के बाद 578 आवेदकों के बीच ई-लाटरी प्रक्रिया के तहत 37 दुकानों के दुकानदारों का चयन हुआ है।
जिलाधिकारी ने बताया कि ई-लाटरी माध्यम से चयनित समस्त प्रकार की मदिरा दुकानदारों की सूची कलेक्ट्रेट परिसर में चस्पा करने के साथ ही जनपद अमेठी की बेवसाइट ूूूण्ंउमजीपण्दपबण्पद पर भी अपलोड किया गया है। ई-लाटरी प्रक्रिया के दौरान पुलिस अधीक्षक के0के0गहलौत , अपर जिलाधिकारी ईश्वर चन्द्र , अपर पुलिस अधीक्षक बी0सी0 दूबे, उपजिलाधिकारी गौरीगंज मोती लाल यादव , जिला आबकारी अधिकारी महेश प्रसाद , वरिष्ठ कोषाधिकारी आलोक राजवंशी, सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
!2!
डीएम की अध्यक्षता में तहसील अमेठी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
अमेठी 19 मार्च 2018, सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन दिनांक 20 मार्च 2018 को जिलाधिकारी श्रीमती शकुन्तला गौतम की अध्यक्षता में तहसील अमेठी में किया जायेगा। इसी क्रम में तहसील तिलोई में अपर जिलाधिकारी व तहसील मुसाफिरखाना तथा तहसील गौरीगंज में संबंधित उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।
!3!
अमेठी, 19 मार्च 2018, जिला बाल कल्याण समिति अध्यक्ष ने बताया कि दिनांक 17.03.2018 को ग्राम लखनीपुर ,थाना शुकुलबाजार, अमेठी के निवासी दम्पत्ति श्रीमती निशा पत्नी राम उजेर प्रजापति से पुलिस के माध्यम से जिला बाल कल्याण समिति अमेठी को अज्ञात शिशु उम्र लगभग 06 दिन का (नवजात शिशु) प्राप्त किया गया है। जिसे 181 आशा ज्योति केन्द्र जनपद अमेठी के द्वारा उचित पालन - पोषण संरक्षण हेतु लीलावती मुशी निराश्रित बालगृह एडाप्सन सेन्टर मोतीनगर लखनऊ (उ0प्र0) में प्रवेश दिला दिया गया है।
0 टिप्पणियाँ