अमेठी
पतंजलि योग पीठ मुख्यालय हरिद्वार के निर्देशन व महिला पतंजलि योग समिति अमेठी के संयोजन में माधवधाम औ0क्षे0 जगदीशपुर प्रांगण में "राष्ट्रीय महिला दिवस" "भारतीय नववर्ष" "बसन्त नवरात्र" महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में बीएचईएल के वरिष्ठ प्रबंधक व मुख्य योग शिक्षक श्री चित्रसेन पाण्डेय व अध्यक्षता श्रीमती सरोज पांडेय जी ने की। पतंजलि योग समिति अमेठी प्रभारी बृजेश कुमार स.अ. के द्वारा प्रशिक्षित जूनियर हाई स्कूल रजनपुर, वि.क्षे. तिलोई के बच्चों की टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही कठिन योग आसनों का भी प्रदर्शन किया गया। मोहनलाल विद्यालय की प्रबंधक छेदाना देवी ने अपने विद्यालय को स्थापित करने के संघर्ष बताते हुए समाज में महिलाओं की सहभागिता के लिए प्रेरित किया। जिला प्रभारी बहन आशा ने देश के उत्थान में अपने संतानों को तैयार करके राष्ट्र उत्थान के लिए रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्रों में विकसित करने की प्रेरणा दिया। उसके बाद गायत्री परिवार द्वारा यज्ञ हवन अनुष्ठान पूर्ण करते हुए पृथ्वी माता और प्रकृति की रक्षा का संकल्प लिया। बहन संध्या ने उपस्थित सभी योग शिक्षक बहनों का परिचय कराया। इस अवसर पर जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान अमेठी मनमोहन जी, पतंजलि योग समिति बृजेश कुमार, मीडिया प्रभारी दीपक, युवा प्रभारी अनिल कुमार, तहसील प्रभारी सत्यानन्द मुसाफिरखाना, अम्रिता जायसवाल, शशि कुमारी, अमिता जायसवाल, दिलीप सिंह शंकरगंज, विजय कुमार शुकुलबाजार, हरिनाथ गौरीगंज, शर्मिला जामों, जगदीशपुर से शशि, पुष्पा, शैल, श्यामकान्ती, उमा श्रीवास्तव आदि ने लोगो को सम्बोधित किया। तथा घर घर जाकर आयुर्वेद एवं भारतीय संस्कृति के विस्तार के संकल्प लिया साथ ही सामूहिक योगाभ्यास करके कार्यक्रम का समापन किया गया।
0 टिप्पणियाँ