अशोक श्रीवास्तव
उप जिलाधिकारी ने कहा पत्रावली मंगा कर की जाएगी जांच
अमेठी।नगर पंचायत मे 20 मार्च 2017 को प्राइवेट टैक्सी स्टैंड की नीलामी 17 लाख 25 हजार मे की नीलामी कोरारी गिरधर शाह निवासी जितेन्द्र सिंह ऊर्फ राजू सिंह को दी गयी। सूत्रों की माने तो ठेकेदार का अनुबंध पत्र नहीं भराया गया न ही किस्त बराबर नहीं जमा हो रही है।अधिकारी कर्मचारी की मिलीभगत से अनुबंध पत्र नहीं पूर्ण कराया गया और अधिकारी कर्मचारी तथा ठेकेदार की मिली भगत से टैक्सी स्टैंड का पैसा हडपा जा रहा है।अधिकारी अधिशाषी विजय कांत पांडे 30 दिसम्बर 2017 को सेवानिवृत हो गये।वर्तमान अधिशाषी अधिकारी इन्द्र प्रताप इस मामले के प्रति गम्भीर नहीं है।पूर्व अधिशाषी अधिकारी विजय कांत पांडे 30 मई 2017 को गौरीगंज स्थान्तरण हो गये।उनके स्थान पर इन्द्र प्रताप ने कार्य भार सम्भाल लिया।
शहर के व्यवसायी व सभी दलीय नेताओं काँग्रेस, सपा,बसपा,समाजसेवी तथा बुद्धि जीवियो ने इस प्रकरण की जांच की मांग की है। शहर के निवासियों ने अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग उठायी है। पूर्व अधिशाषी अधिकारी विजय कांत पांडे से इस सबंध मे बात की तो उन्होंने कहा फाइल कार्यालय मे होगी।इसके बारे मे कार्यालय से जानकारी लें ।मै रिटायर हो चुका हूँ।
अधिशाषी अधिकारी इन्द्र प्रताप से बात करने का प्रयास किया।लेकिन मोबाइल स्विच आफ रहा। उपजिलाधिकारी प्रियंका सिंह के मोबाइल 9454416183 पर बताया कि अधिशाषी अधिकारी इन्द्र प्रताप से कल बात कर फाइल जांच के लिए मगायेगे।उसके बाद हम कुछ कह पायेगे।
गौरतलब है। कि नगर पंचायत अमेठी में 30मार्च 2017 को टैक्सी स्टैण्ड की नीलामी हुई थी जिसमे 17.25 लाख पर वसूली का लक्ष्य निधारित था जिसका अनुबन्ध पत्र और जमानत की एक लाख धनराशि नगर पंचायत जमा नही करायी जा सकी है और नये वित्तीय वर्ष 2018 के टैक्सी स्टैण्ड की नीलामी 19 मार्च को करने की तैयारी है लेकिन पिछले टैक्सी स्टैण्ड की नीलामी धनराशि अब तक जमा नही हो सकी । इसके लिए सेवा निवृत्त अधिशाषी अधिकारी विजय कान्त पाण्डेय से राय सुमारी जारी है और अनुबन्ध पत्र के लिए स्टाम्प पत्र पिछले तिथि में खरीदने की रणनीत कर्मचारी बना रहे हैं । फिर हाल भाजपा की सरकार बनते ही नगर पंचायत का प्राइबेट टैक्सी स्टैण्ड हवा हवाई साबित हो रही है।
0 टिप्पणियाँ