अनियंत्रित ट्रक खाली ट्राली को टक्कर मारते हुए दुकान में जा घुसा।

*अनियंत्रित ट्रक खाली ट्राली को टक्कर मारते हुये  दुकान में जा घुसा।

अक्षय मेल समाचार

️सैयद अब्दुल वहीद/️डॉ मोहम्मद रईस

फ़ैज़ाबाद,उत्तर प्रदेश(ब्यूरो)।
रूदौली कोतवाली अंतर्गत रौज़ागॉव चौराहे पर कल रात में करीब 11 बजे लखनऊ से फ़ैज़ाबाद जाते समय ट्रक UP 78 AT 7818 अनियंत्रित होकर चौराहे पर मौजूद पिंटू जनरल स्टोर की दुकान में जा घुसा जिससे दुकान का छज्जा और लिंटर टूट गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात 11 बजे ट्रक लखनऊ से फ़ैज़ाबाद जाते समय रौज़ागॉव चौराहे पर अनियंत्रित होकर गन्ने की खाली ट्राली में टक्कर मारी और फिर जाकर पिंटू जनरल स्टोर की दुकान में घुस गया जिससे दुकान की लिंटर और छज्जा टूट गया लेकिन कोई हताहत नही हुई है ।दुकान मालिक ने बताया कि जब ट्रक अनियंत्रित हुआ तभी ड्राइवर कूदकर बाहर निकल गया नही तो वह ज़रूर मर जाता टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुनकर कर आस पास के गाँव वाले देखने लिए फौरन आगये । बताया जाता है कि ड्राइवर बहुत ज़्यादा नशे की हालत में था इसी लिए वह कंट्रोल नही कर पाया।मौके पर डायल 100 और कोतवाल रूदौली अपने दल बल के साथ पहुँचे और ड्राइवर को कोतवाली लेकर चले गये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ