ट्रैक्टर ट्राली पलटी एक घायल
मुसाफिरखाना/ अमेठी :- मुसाफिरखाना गौरीगंज मार्ग पर स्थित कपूर चन्दपुर मोड़ पर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से ननिहाल आए एक बालक को चोटें आयी हैं । घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची गौरीगंज मार्ग स्थित कपूर चन्दपुर मोड पर तेज रफ्तार से मुड़ रही ट्रैक्टर ट्राली की स्टेयरिंग फेल होने से तालाब में पलट गई जिसमें ननिहाल आये इंद्रपाल का पुत्र लवकुश निवासी पुरे गुलजार घायल हो गया। घायल बालक घटना स्थल के पास खेल रहा था । सूचना पर एस आई राम आसरे मय हमराही के साथ मौके पर पहुंचे।
0 टिप्पणियाँ