ट्रक की आपसी भिड़ंत दुकान में जा घुसी दोनों दुकानों शत-शत गिरी

ट्रक की आपसी भिडन्त,  दुकान में जा घुसी

दोनो दुकाने छत सहित  गिरी

अमेठी

दो ट्रकों के आपसी भिंडन्त, गिट्टी लदी ट्रक सीधे दुकान में घुसी जिससे दो दुकाने गिर गयी। जबकि आलू लदी हुई ट्रक का ड्राइवर तुरन्त फरार हो गया। चौराहे पर तैनात पुलिस बल ने ट्रक में फंसे दूसरे ड्राइवर को निकालकर नजदीक अस्पताल ले गए जहाँ उसकी हालत सामान्य है। मामला मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र का है। सुबह तड़के 4.30बजे इलाहाबाद से गिट्टी लेकर गुड्डू उर्फ राज कुमार त्रिपाठी वासी लाल गोपाल गंज इलाहाबाद ट्रक संख्या UP 70 AT 3944 से मुसाफिरखाना जा रहे थे ट्रक जैसे ही बाँदा टांडा राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर मुंशीगंज चौराहे  पहुचा रायबरेली की तरफ से आलू लेकर आ रहा ट्रक संख्या UP 78 BN 2995 से भिंड़त हो गयी दूसरी ट्रक कस्बे की  निखिल इलेक्ट्रिक व सुभाष तिवारी की दुकान में घुस गयी। जिससे दुकान की छत सहित गिर गयी। मौका देखते हुए आलू लेकर जा रहा ट्रक  ड्राइवर फरार हो गया। घटना देख मुंशीगंज चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात एस आई यशवंत सिंह यादव, एस आई  गौतम सिंह, कांस्टेबल प्रीतम शर्मा, मयंक द्विवेदी, चंद्र कांत यादव, राकेश कुमार होमगार्ड त्रिवेणी पाण्डेय ट्रक में फंसे ड्राइवर गुड्डू को शीशा तोड़कर बाहर निकाला, साथ ही पुलिस ने बिना एम्बुलेंस का इंतज़ार किये एस आई सिंह व कांस्टेबल प्रीतम शर्मा नजदीक संजय गाँधी अस्पताल दवा कराने ले गए। जहाँ पर  ड्राइवर की हालत सामान्य है। जिसके दवा का खर्चा स्वंय वहन किया। जिसकी चर्चा आम जन मानस में है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ