इंसानियत मानव समाज का मूल धर्म :-समाजसेवी ।
ईद मिलादुन्नबी के मौके पर कंबल वितरण आयोजित।
मुसाफिरखाना /अमेठी:- जश्ने ए ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जाहिद कंप्यूटर पर आयोजित कंबल वितरण समारोह के मौके पर समाजसेवी शहनवाज हुसैन उर्फ मैक्स ने कहा कि हम लोग मुस्लिम हिंदू सिख इसाई बाद में हैं पहले इंसान हैं । इंसानियत का फर्ज अदा करने से शवाब मिलता है ।उन्होंने कहा कि धर्म यही सिखाता है । जश्ने ए ईद मिलादुन्नबी के मौके पर दया नन्द मोड़ स्थित जाहिद कंप्यूटर पर आयोजित कंबल वितरण समारोह में समाजसेवी शाहनवाज हुसैन ने कहा कि धर्म सदमार्ग एवं एक दूसरे से प्रेम सिखाता है । जाति धर्म को अलग अलग मान कर हम लोगों ने पूजा पाठ का सिद्धांत अलग कर लिया लेकिन हम सभी लोग इंसानियत के धर्म को अलग नहीं कर सकते मानव समाज का मूल धर्म इंसानियत है जो एक दूसरे के काम आ सके । उन्होंने कहा कि धर्म किसी को अलग रहने या समाज विरोधी होने की सीख नहीं देता है । इंसानियत को मानव समाज का मूल धर्म बताते हुए उन्होंने प्रबुद्ध लोगों से अपील की कि समाज के कमजोर लोगों की मदद कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल करने में सहयोग करे ।उक्त मौके पर एजाज राहुल जुबेर अनुज शर्मा सिराज अहमद हाजी जलील शादाब सहित अन्य लोगों का योगदान रहा । उक्त मौके पर सैकड़ो गरीबों को कम्बल वितरण किया गया।
0 टिप्पणियाँ