न्याय हित में बार बेंच का सामंजस्य जरूरी - सिविल जज।  बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण आयोजित ।

न्याय हित में बार बेंच का सामंजस्य जरूरी - सिविल जज।

 बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण आयोजित ।

अक्षय मेल समाचार

मुसाफिरखाना अमेठी ।

अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण अंग है न्याय हित में बार  को बैंच  के साथ  तालमेल बनाकर कार्य करना होगा उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि सिविल जज भगवान दास गुप्त ने बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में तहसील स्थित अधिवक्ता सभागार में कही।

 बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि सिविल जज भगवान दास गुप्त ने कहा कि अधिवक्ता समाज का आईना होता है । न्याय हित में बदले प्रवेश में आमूल परिवर्तन लाने के लिए संघर्ष को तैयार रहे एसडीएम अभय कुमार पांडेय ने बार बेंच सहयोग को वादकारियों के हित में बताते हुए कहा कि समाज अधिवक्ताओं की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है जिसे अंजाम तक पहुंचाने में बार महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। 

 कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि विधि विभाग के चेयरमैन व उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता गंगा सिंह उच्च न्यायालय के अधिवक्ता जहीर अहमद पूर्व अध्यक्ष सूर्य प्रकाश तिवारी सहित अन्य ने संबोधित किया सिविल जज ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष गुरुप्रसाद तिवारी सचिव विमलेंद्र व  शेष को एस डीएम व मुख्य अतिथि ने शपथ दिलाई उक्त मौके पर पूर्व विधायक राधेश्याम कनौजिया  बलदेव बक्स समर बहादुर सिंह जंग बहादुर सिंह ,सुनील कुमार यादव संतोष कुमार पांडेय उर्फ रिंकू अशोक कुमार मौर्य सहित अन्य मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन  अधिवक्ता राधेश्याम लाल श्रीवास्तव ने किया । अंत मे नवनिर्वाचित अध्यक्ष गुरु प्रसाद तिवारी ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ