अमीन पर फर्जीवाड़े का एक और आरोप । मामला राजस्व बिभाग का।

अमीन पर फर्जीवाड़े का एक और आरोप ।

मामला राजस्व बिभाग का।

अक्षय मेल समाचार

 मुसाफिरखाना अमेठी।

 निलंबित संग्रह अमीन पर एक और मामला प्रकाश में आया है जिसमें आरोपी संग्रह अमीन द्वारा वेतन प्रमाण पत्र में निश्चित भुगतान से अधिक अंकन कर  लाभ उठाने से जुड़ा है । ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के डायरेक्टर बंदना ने प्रकरण की शिकायत मंडलायुक्त से की मंडलायुक्त के निर्देश पर प्रकरण की जांच तहसीलदार ने की एवं आख्या रिपोर्ट उच्च  अधिकारियों को भेज दी है।

 मामला तहसील में कार्यरत निलंबित संग्रह अमीन भवानी प्रसाद दुबे से जुड़ा है ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के निदेशक बन्दना ने  मंडलायुक्त फैज़ाबाद को पत्र भेजकर निलंबित संग्रह अमीन भवानी प्रसाद दुबे पुत्र रामपाल पर वेतन प्रमाण पत्र में त्रुटि पूर्ण अंकन करने एवं उससे लाभ लेने का आरोप लगाया है ।इनका आरोप था कि 7 अगस्त  2013 को जारी वेतन प्रमाण पत्र में शुद्ध देय राशि 32 हजार 262 थी इसी पर अमीन द्वारा तारीख बदल कर अधिक धनराशि मिलना दर्शाकर  बैंक से व्यक्तिगत ऋण हासिल कर लिया। मंडला आयुक्त के निर्देश पर  तहसीलदार ने आरोप सही सही पाए जाने पर जांच आख्या उच्चाधिकारियों को भेज दी तहसीलदार ने उल्लेखित किया है कि आरोपी चिकित्सा अवकाश पर होने के कारण येसी कूट रचना करने  के पीछे मंशा क्या थी एवं फर्जी वेतन   प्रमाण पत्र को कहां इस्तेमाल किया है पूछा जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ