जिले में बीएस4 व्यवस्था लागू

जिले में बीएस4 व्यवस्था लागू

अमेठी, 12 दिसम्बर 2017, परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी जनपद अमेठी ने बताया कि सहायक सम्भागीय अधिकारी कार्यालय में वेबबेेस्ड वाहन-4‘0 व्यवस्था लागू किये जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए पुर्व से लम्बित समस्त पंजीयन प्रपत्रों का निस्तारण दिनांक 20/12/2017 के पूर्व कर लिया जाना  है। पंजीयन हेतु लायी जाने वाली समस्त पत्रावलियांे के प्रस्तुतकर्ता तथा पूर्व आवेदक गण यह सुनिश्चित कर लें की दिनांक 20/12/2017 तक समस्त पत्रावलियों के पंजीयन की कार्यवाही अन्तिम रूप से पूर्ण करा लें। वाहन-4.0 व्यवस्था लागू होे जाने के उपरान्त पूर्व से लम्बित समस्त पंजीयन कार्य नये साफ्टवेयर वाहन/4.0 पर किया जाना सम्भव नही हो सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ