सुनील यादव(अमेठी)
मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में पुलिस की निष्क्रियता के चलते आजकल चोर-उचक्कों की चांदी हो गई है । क्षेत्रवासी दिसंबर की ठंडी रात में सर्दी से बचने के लिए लिहाफ ओढ लेते हैं वहीं मुसाफिरखाना पुलिस भी अपने बैरकों में आराम फरमाने लगी है जिसके चलते मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात के किस्से आए दिन सुने जा सकते हैं अभी कुछ दिन पहले मेवा पासी निवासी दादरा की पचास हजार कीमती भैंस को चोर खोल ले गये थे। और यदि कोई व्यक्ति चोरी की शिकायत करने स्थानीय थाने पर जाता है तो उसको केवल कार्यवाही करने का आश्वासन मात्र ही मिल पाता है।
थाना क्षेत्र मुसाफिरखाना के ग्राम सभा दादरा मे बीती रात चोरों ने बनाया किराना की दुकान को निशाना, दुकान का ताला तोड़कर हजारों के माल पर किया हाथ साफ। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रात ग्राम सभा दादरा के पूरे ऊदल मे सेतु अग्रहरी की किराना की दुकान है। जिसका ताला तोड़कर चोरों ने नगदी सहित दुकान के सामान को उडा दिया। चोरी किए हुए सामान को ढोने के लिए चोरों ने दुकानदार के पड़ोसी की साइकिल रिक्शा ठेलिया को भी चुरा लिया।
0 टिप्पणियाँ