अमेठी में नहीं जल रहे हैं अलाव

कागजों तक सीमित है आदेश

अमेठी

अमेठी जिले में दिसंबर माह के अंत में सर्दी से ठिठुरन बढ़ गई है। जिसके चलते जिला प्रशासन की ओर से जिले के प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन हर वर्ष की तरह अधिकारियों के आदेश कर्मचारियों पर मायने नहीं रखते है। अधिकारियों के आदेश होने के बावजूद भी जिम्मेदार कर्मचारी कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। अमेठी जिले में कर्मचारी अपने कर्तव्य से भागते हुए प्रतीत हो रहे हैं। अमेठी जिले के प्रमुख स्थानों पर राहगीरों के लिए अलाव नही जलवाया जा रहा है। मुसाफिरखाना कस्बे में गौरीगंज तिराहे पर आज तक अलाव नहीं जला है, वही गौरीगंज तहसील के अंतर्गत आने वाले राजस्व ग्राम नदियावा में  नंदमहर चौराहे पर भी अलाव आज तक नहीं जलाया गया है जिसके चलते वहां से गुजरने वाले राहगीर और जनसामान्य को सर्दी से बचाव की कोई सुविधा नहीं मिल रही है ।आपको बताते चलें कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अमेठी में अलाव जलाने के लिए आई धनराशि में भ्रष्टाचार की दीमक लग चुकी है । शनिवार को पत्रकारों से रूबरू हुए नवागंतुक जिला अधिकारी ने अपने संबोधन में बताया था कि उनके कार्यकाल के दौरान सभी कर्मचारी व अधिकारी काम को किसी पर ना डालें और दिए गए आदेश और निर्देशों का पालन करें लेकिन 2 दिन बाद ही उनके द्वारा दिए गए निर्देश को मानने वाले कर्मचारी तैयार नहीं है इस तरह से अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा जिलाधिकारी के आदेश को ठेंगा दिखाने का कार्य बड़ी सफाई से किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ