भारतीय जनता पार्टी की बैठक संपन्न

भारतीय जनता पार्टी की बैठक संपन्न
अक्षय मेल समाचार
अमेठी(ब्यूरो):-भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन गुरुकुल ज्ञान अकादमी गौरीगंज में सम्पन्न हुआ  सम्मेलन में मुख्य वक्ता ओमप्रकाश त्रिपाठी जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ व मुख्य अतिथि  प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा उपस्थित थे सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय ने व संचालन महामंत्री केसव सिंह ने किया अपने अध्यक्षीय भाषण में उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय ने कहा कि यह गौरीगंज का सौभाग्य है कि पहली महिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति से होगी और भाजपा ने जो दरियादिली इस समाज के लिए दिखाई है निश्चित तौर पर गौरीगंज की सीट भाजपा ही जीतेगी उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को भाजपा को जिताने का आह्वान किया मुख्य वक्ता ओमप्रकाश त्रिपाठी ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने सबका साथ सबका विकास संकल्प के साथ गरीब कल्याण की योजनाएं चलाई है जिसका लाभ आम जनता को मिला है उन्होंने कहा कि भाजपा ही गौरीगंज नगर पालिका को भ्रष्टाचार मुक्त कर सकती है मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि केंद्र सरकार ने दबे कुचले वर्ग के लिए जो कार्य किया है वह देश के इतिहास में कभी नही हुआ है कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विदेशों में रहने वाले लोगों ने देश के लोगो को शौचालय तक नही दे पाए परन्तु सरकार का संकल्प है कि 2018 तक हर घर मे शौचालय उपलब्ध होगा उन्हें तो  70 वर्षो में देश की काया पलट देनी चाहिए थी उन्होंने अब तक अमेठी की जनता को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है उन्होने उपस्थित कार्यकर्ताओ से भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने की अपील की सम्मेलन को क्षेत्रीय मंत्री प्रशांत केसरी भूपेंद्र मिश्र जंगबहादुर सिंह प्रियंक हरिविजय त्रिपाठी दलजीत सिंह राघवेंद्र ने भी सम्बोधित किया सम्मेलन में मुख्य रूप से रामप्रसाद मिश्र कलिबख्श सिंह अरुण मिश्र शिवशंकर पासी संजय दुबे रवींद्र दुबे ओ पी सिंह समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे
कांग्रेस छोड़ महेश हुए भाजपाई
    गौरीगंज के युवा नेता महेश सिंह को प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा व जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय ने भगवा वस्त्र ओढ़ाकर भाजपा में शामिल कराया इस दौरान उन्होंने कांग्रेस मुक्त भारत का संकल्प दोहराया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ