29 से 6 नवम्बर तक होगा प्रथम चरण का नामांकन।
प्रशासन पूर्ण रूप से मुस्तैद।
अक्षय मेल समाचार
मुसाफिरखाना/अमेठी(ब्यूरो):- निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी होने के साथ ही स्थानीय प्रशासन व प्रत्याशी अपनी अपनी पूरी तैयारी तैयारी के साथ नामांकन प्रक्रिया में जुट गए हैं । नामांकन प्रक्रिया 29 अक्टूबर से 6 नवंबर तक चलेगी अध्यक्ष पद के लिए एसडीएम न्यायालय व सदस्य पद के लिए तहसीलदार न्यायालय पर कक्ष बनाया गया है दोपहर 1:30 तक अध्यक्ष पद निर्वाचन के नामांकन हेतु कुल 11 नामांकन पत्रों की खरीददारी हो चुकी है। तहसीलदार न्यायालय में सभासद पद हेतु अभी तक एक भी नामानकंपत्र खरीदा नहीं जा चुका है । अभी तक किसी भी पद के लिए नानांकन पत्र दाखिल नही हुआ था निर्वाचन अधिकारी अभय पांडे के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए सामान्य वर्ग के पर्चे का मूल्य ₹250 आरक्षित वर्ग के लिए ₹125 है सदस्य पद के लिए सामान्य वर्ग 100 रुपया आरक्षित वर्ग हेतु ₹50 निर्धारित किया गया है अध्यक्ष पद के उम्मीदवार एसडीएम न्यायालय तथा सभासद पद हेतु तहसीलदार न्यायालय में नामांकन करेंगे । नामांकन प्रक्रिया 29 अक्टूबर से 6 नवंबर तक चलेगी 7 व 8 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी 9 नवंबर को नामांकन पत्र की वापसी 10 नवंबर को प्रतीक चिन्ह आवंटित किए जाएंगे निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कक्ष में प्रत्याशी व प्रस्तावक के अलावा किसी भी अन्य व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित किया गया है ।
0 टिप्पणियाँ