अमेठी में 20अगस्त को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का 'चाणक्य-चौपाल' ।मुख्य अतिथि होंगे सांसद अरुण भारती, अध्यक्षता करेंगे अनिल कुमार त्रिपाठी।

अमेठी में  20अगस्त को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का 'चाणक्य-चौपाल' ।

मुख्य अतिथि होंगे सांसद अरुण भारती, अध्यक्षता करेंगे अनिल कुमार त्रिपाठी।
अभय प्रताप यादव जिला ब्यूरो।
अक्षय मेल समाचार अमेठी।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद अमेठी के मुसाफिरखाना क्षेत्र में 'चाणक्य-चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 20 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे दादरा स्थित दिव्य पावन धाम देवी ' हिंगलाज  मंदिर' मैदान में आयोजित होगा।

पार्टी के प्रदेश प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव तिवारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के भाई एवं सांसद अरुण भारती रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष (प्रबुद्ध प्रकोष्ठ) अनिल कुमार त्रिपाठी करेंगे।
इस अवसर पर  राष्ट्रीय प्रवक्त धीरेन्द्र कुमार सिंह मुन्ना ,प्रदेश अध्यक्ष  अरविन्द पासवान,प्रदेश अध्यक्ष प्रबुद्ध प्रकोष्ठअनिल कुमार त्रिपाठी भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के आयोजक संजीव तिवारी ने बताया कि 'चाणक्य-चौपाल' के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच संवाद स्थापित कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश नेतृत्व ने इस कार्यक्रम को पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का मंच बताया है। 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता के शामिल होने की उम्मीद है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ