एसडीएम ने किया दारा नगर में ग्राम चौपाल का आयोजन, 10 शिकायतो में 4 का मौके पर निस्तारण।
एसआईआर प्रगति का लिया जायजा दिए आवश्यक दिशा निर्देश
मुसाफिरखाना अमेठी। उपजिला अधिकारी मुसाफिर खाना अभिनव कुमार ने शुक्ल बाजार क्षेत्र के ग्राम पंचायत दारा नगर में ग्राम चौपाल का आयोजन कर जनसुनवाई किया। चौपाल में कुल 10 शिकायते प्राप्त हुए, जिनमें से 4 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
ग्राम चौपाल के दौरान राजस्व, विकास विभाग और पुलिस विभाग से संबंधित शिकायते प्राप्त हुए। एसडीएम अभिनव कुमार ने प्रत्येक शिकायत को संबंधित अधिकारियों को तत्काल एवं सटीक समाधान सुनिश्चित करने के दिशा निर्देश दिए। ग्राम पंचायत दारा नगर में स्थित आदर्श तालाब का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान तालाब की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए ।
कंपोजिट विद्यालय दारा नगर में चल रहे एस आई आर कार्य के प्रगति का भी जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ग्राम चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ