देवी हिंगलाज धाम दादरा में 36वें यज्ञ महोत्सव की भव्य शुरुआत, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

देवी हिंगलाज धाम दादरा में 36वें यज्ञ महोत्सव की भव्य शुरुआत, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
अभय प्रताप यादव।
 जिला संवाददाता।
मुसाफिरखाना, अमेठी। क्षेत्र के दादरा स्थित देवी हिंगलाज धाम पर आयोजित 36वें यज्ञ महोत्सव की शुरुआत रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। श्रद्धा और भक्ति से सराबोर इस आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बन गया।
कलश यात्रा देवी हिंगलाज धाम से प्रारंभ होकर बाबा पुरुषोत्तम धाम होते हुए भदौर स्थित गोमती नदी के तट तक पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई तथा गोमती नदी से पवित्र जल भरकर कलश यात्रा पुनः क्षेत्र का भ्रमण करते हुए देवी हिंगलाज धाम वापस पहुंची। इस दौरान रास्ते भर श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के साथ यात्रा में शामिल रहे।
यात्रा में क्षेत्र के कई प्रमुख लोग भी शामिल हुए। पूर्व प्रधान दादरा कृपा शंकर सिंह, अंजनी कुमार श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि , जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 02 उदय राज यादव, जीएस टी कमिश्नर भूपेंद्र कुमार शुक्ला, जिला संवाददाता अक्षय मेल समाचार पत्र अभय प्रताप यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश कुमार पप्पू सिंह, मिंटू सिंह प्रशांत कुमार श्रीवास्तव कई जनप्रतिनिधियों ने भी कलश यात्रा में भाग लेकर माता का आशीर्वाद लिया।

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यज्ञ महोत्सव के दौरान कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें यज्ञ, भंडारा, भजन-कीर्तन और प्रवचन  दुखदुरिया शामिल हैं। इस महोत्सव में आसपास के गांवों के साथ-साथ दूर-दराज से भी श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

संपूर्ण आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य और स्थानीय ग्रामीण सक्रिय रूप से व्यवस्था में जुटे हुए हैं। कलश यात्रा के साथ ही शुरू हुआ यह यज्ञ महोत्सव क्षेत्र में आस्था और धार्मिक एकता का प्रतीक बन गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ