अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वाधान में महात्मा प काशी विद्यापीठ इकाई द्वारा खेलो भारत बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन
अक्षय मेल समाचार वाराणसी।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के तत्वाधान में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की इकाई द्वारा खेलो भारत अभियान के अंतर्गत आज बैडमिंटन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, शारीरिक सुदृढ़ता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम में खेलो भारत प्रांत संयोजक श्री शैलेंद्र यादव भैया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं और विद्यार्थी परिषद खेलों के माध्यम से राष्ट्रनिर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर इकाई मंत्री धृति सिंह सहित इकाई के सभी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का समापन विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए एवं खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बनाने के संकल्प के साथ किया गया।
0 टिप्पणियाँ