अमेठी में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत “ऑपरेशन मुक्ति” पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

अमेठी में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत “ऑपरेशन मुक्ति” पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
अक्षय प्रताप यादव ब्यूरो।
अक्षय मेल समाचार अमेठी। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत जनपद में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 26.11.2025 को जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देशानुसार एवं उपजिलाधिकारी/प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सात्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में “ऑपरेशन मुक्ति” थीम पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय, असैदापुर गौरीगंज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बालिका सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं—
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य/कोविड), स्पॉन्सरशिप योजना, तथा निराश्रित महिला पेंशन योजना—के बारे में उपस्थित बालिकाओं और महिलाओं को विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही योजनाओं के पंपलेट एवं मिशन शक्ति फोल्डर वितरित कर उनके उद्देश्यों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों से जुड़े मुद्दों—कुपोषण, स्वास्थ्य, बाल श्रम, बाल विवाह, शिक्षा—पर खुली चर्चा की गई तथा बाल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त सभी हेल्पलाइन नंबरों महिला हेल्पलाइन 181, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, तथा आपातकालीन सेवा 112—के बारे में जागरूक किया गया और बाल श्रम व बाल विवाह के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति अमेठी के अध्यक्ष/सदस्य, गौरव श्रीवास्तव (प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर, चाइल्ड हेल्पलाइन अमेठी) तथा दिनेश कुमार (आउटरीच कार्यकर्ता, जिला बाल संरक्षण इकाई) सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ