पीपरपुर पुलिस ने हत्या के अभियोग में वांछित 25 हजार रुपये का इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।
अभय प्रताप यादव जिला ब्यूरो।
अक्षय मेल समाचार अमेठी। जिले के पीपरपुर पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित 25 हजार रुपये का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार करने का मामला प्रकाश में आया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 4 दिसंबर को राकेश वर्मा पुत्र स्व0 शिव वरन वर्मा उम्र करीब 50 वर्ष निवासी ग्राम डिहवा मजरे दुर्गापुर थाना पीपरपुर जनपद अमेठी अपने खेत में आलू की मेढ़ी चढ़ा रहे थे उसी समय उनका भाई दिनेश वर्मा खेत पहुंचकर राकेश वर्मा से कुदाल छीनकर उसी कुदाल से राकेश वर्मा के सिर पर मार दिया गया था जिससे राकेश वर्मा की मृत्यु हो गई थी तथा शव को 300 मीटर दूर झाड़ियों में डालकर मौके से भाग गया था । मृतक के परिजन द्वारा थाना पीपरपुर पर तहरीर देकर मु0अ0सं0 142/25 धारा 103(1), 238 बीएनएस बनाम दिनेश वर्मा पुत्र स्व0 शिव वरन वर्मा निवासी पता उपरोक्त पंजीकृत कराया गया था । पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु संबंधित को आवश्यक आदेश/निर्देश दिये गये थे ।
पुलिस अधीक्षक अमेठी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त दिनेश वर्मा पुत्र स्व0 शिव वरन वर्मा निवासी डिहवा मजरे दुर्गापुर थाना पीपरपुर जनपद अमेठी उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल एक कुदाल रेलवे स्टेशन पीपरपुर के पास झाड़ियों से बरामद किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 04.12.2025 को आलू के खेत में काम कर रहे अपने भाई के सिर पर कुदाल से मार कर हत्या कर दिया था तथा रेलवे स्टेशन पीपरपुर के पास झाड़ियों में कुदाल छिपाकर ट्रेन पकड़ कर चला गया था तब से बचते हुए इधर-उधर घूम-फिर रहा था ।
गिरफ्तार अभियुक्त घटना के बाद से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अमेठी महोदया द्वारा 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
राम पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक,उ0नि0 रामचेत यादव ,उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार , का0 उदित यादव , रूपेश यादव, अनुज सिंह शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ