संग्रामपुर पुलिस ने छह वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
अभय प्रताप यादव जिला ब्यूरो।
अक्षय मेल समाचार अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित व वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत संग्रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना संग्रामपुर पुलिस ने दिनांक 10 जनवरी 2026 को कुल छह वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमा संख्या 07/13 धारा 2/3(1) से संबंधित पांच वारंटी अभियुक्त—विकास वर्मा पुत्र अयोध्या प्रसाद वर्मा निवासी छोटे गंज बाबा की बगिया, थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ़; गंगाराम पुत्र अमर नाथ शर्मा; अनीता पत्नी गंगाराम शर्मा; मनीषा पत्नी राजबहादुर निवासी तहेलियापुर मजरा राजापुर थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी; तथा अशोक कुमार पुत्र रामसूरत निवासी मड़ौली थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी—शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त वाद संख्या 5773/23 धारा 323, 504, 325 भादवि से संबंधित वारंटी अभियुक्त राधेश्याम पुत्र प्रताप नारायण दूबे निवासी पूरे घीसा कनू थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी (उम्र लगभग 38 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
0 टिप्पणियाँ