मारुति स्विफ्ट डिजायर पेड़ से टकराई एक की मौत।
अक्षय मेल समाचार अमेठी।भालेसुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानपुर लखनऊ हाईवे पर ग्राम टांडा के पास वाहन संख्या UP 14 DW1172 मारुति स्विफ्ट डिजायर कि सुल्तानपुर की तरफ जा रही थी अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे लगे शीशम के पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई है । कार में सवार सीताराम विश्वकर्मा निवासी जनपद जौनपुर काफी गंभीर रुप से घायल हो गए हैं तथा पशु प्रताप ओझा पुत्र तुंगनाथ ओझा निवासी अमरगढ़ थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ को भी हल्की चोटें आई हैं । घायल लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से जगदीशपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजा गया । सीताराम की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
0 टिप्पणियाँ