स्वर्गीय रामकिशोर यादव सेवा समिति के बौद्धिक अक्षमता विशेष श्रेणी विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन

अक्षय मेल समाचार जौनपुर
स्वर्गीय रामकिशोर यादव सेवा समिति द्वारा संचालित बौद्धिक अक्षमता विशेष श्रेणी विद्यालय के दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाए गए सामग्री का प्रदर्शनी शाही पुल जौनपुर में स्टाल लगाकर सामग्री का प्रदर्शन किया गया प्रदर्शनी का शुभारंभ राजेश यादव  (प्रधान)ने किया। समिति सचिव रंजीत यादव और प्रोजेक्ट अध्यक्ष राहुल यादव जी ने स्टॉल का अवलोकन किया। स्वर्गीय रामकिशोर यादव सेवा समिति के बौद्धिक अक्षमता विशेष श्रेणी के बच्चों द्वारा बनाई गई उपयोगी सामग्री की प्रदर्शनी में मिट्टी के 500 दीपक और साथ ही कलश ,गुल्लक, मोमबत्ती, अगरबत्ती, बंदरवाल ,पेन स्टैंड, झूमर ,तथा विभिन्न दिवाली उत्पाद बच्चों द्वारा बनाई गई सामग्री का प्रदर्शनी लगाया गया।स्वर्गीय रामकिशोर यादव सेवा समिति के भवन प्रभारी संदीप यादव ने बताया कि विशेष बच्चे के उत्पाद को बहुत धूमधाम से लोग खरीद रहे थे तो बच्चों का मनोबल बढ़ रहा था और बच्चे बहुत उत्साहित थे। जिसमे साक्षी यादव, दीपा यादव, शुभम यादव अंकित यादव ,सिवा यादव, लवकुश यादव,जिगर बिंद, सुंदरम बिंद,अंकित सोनकर, उत्तम यादव,अंश प्रजापति, खुशबू बिंद ,मुद्रिका बिंद ,सत्यम सोनकर
उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ