मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा लोक भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के ग्राम प्रधानों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अक्षय मेल समाचार जौनपुर
उक्त कार्यक्रम में जनपद के समस्त ग्राम प्रधान, सहित ग्राम पंचायत सदस्यों द्वारा पंचायत सचिवालय/पंचायत भवन में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपनी सहभागिता सुनिश्चित की गई।
            इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
            जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र की उपस्थिति में जनपद के ग्राम प्रधानों और प्रधानाध्यापकों के साथ संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि जब हमारी ग्राम पंचायतें सशक्त होंगी और शिक्षा, महिला सुरक्षा, स्वावलंबन, पर्यावरण, स्वच्छता, आदि के क्षेत्र में स्वयं निर्णय लेने लगेंगी तथा महिलाएं सशक्त हों जाएंगी, तभी आर्थिक गति को बढ़ावा मिलेगा और देश विकसित हो सकेगा।
            उन्होंने सभी को समर्थ पोर्टल पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करने तथा अपने अमूल्य सुझाव देने की अपील की। उन्होंने स्वयं अपने सुझाव देते हुए कहा कि स्वास्थ्य को पोषण से ठीक किया जाए, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया जाए। इससे हम विकसित भारत के साथ साथ विकसित उत्तर प्रदेश की संकल्पना को पूर्ण कर सकते है।
            उन्होंने कहा कि किसी भी समाज को समर्थ बनाने में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि सभी से सहयोग की अपेक्षा है। जिससे हमारा जनपद, हमारा प्रदेश, हमारा देश वर्ष 2047 तक विकसित हो सके।
           उन्होंने पुनः कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश को वर्ष 2047 तक एक विकसित राज्य बनाने की पहल की गई है जिसके लिए विकसित उत्तर प्रदेश 2047 समृद्धि का शताब्दी पर्व महाअभियान प्रारंभ किया गया है, इस अभियान में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से प्रदेश को विकसित बनाने हेतु विजन डॉक्यूमेंट्र का निर्माण किया जाएगा।
            इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी उमाशंकर, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह सहित अन्य अधिकारीगण, प्रधान, प्रधानाध्यापक आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ