मुसाफिरखाना अमेठी। स्थानीय ब्लॉक संसाधन केन्द्र में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान ( एफ एल एन )
तथा एनसीईआरटी पाठ पुस्तकों पर आधारित ब्लॉक स्तरीय शिक्षण प्रशिक्षण चल रहा है। तृतीय बैच पंचम दिवस का प्रशिक्षण मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुआ ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय ब्लॉक संसाधन केन्द्र के सभागार में द्वितीय बैच के पंचम दिवस में एफएलएन और एन ई पी 2020 पर विस्तृत चर्चा की गई। ए आर पी सामाजिक विषय सजन लाल रजक ने वर्कबुक संतूर लैंग्वेज लर्निंग थ्रो टेक्स्ट वेकेबलरी एक्सपेंशन थ्रो एक्सरसाइज एवं ए आर पी हिन्दी मनोज कुमार तिवारी ने इंडियन नॉलेज सस्टम लर्निंग एंड स्पीक लेसनिंग एंड स्पीकिंग स्किल्स लैंग्वेज गेम्स कंसोलिडेशन , ए आर पी विज्ञान उमेश विश्वकर्मा इंट्रोडक्शन ए ब्रीफ इंट्रोडक्शन टू द टेस्ट बुक संतूर आदि पर विस्तृत चर्चा की गई। उक्त मौके पर शिक्षक हरि प्रसाद यादव जितेंद्र कुमार सिंह देवानंद सिंह राकेश कुमार सिंह देवेश कुमार सिंह ऊमा सिंह सीमा सिंह वंशराज प्रजापति शिव भोला वर्षा रानी विजय शंकर यादव अनीता यादव प्रवीण अख्तर अंजलि सिंह जय सिंह यादव नीलम ओझा अजय कुमार सहित दर्जनों अध्यापक मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ