विजय कुमार यादव ब्यूरो ।अक्षय मेल समाचार अयोध्या। जानकी प्रेरणा संकुल स्तरीय समिति द्वारा वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया।कार्यक्रम में पहुंचकर शाखा प्रबंधक ने बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर कार्यक्रम को और भी रोचक बना दिया।
विगत सोमवार को अयोध्या जनपद के रानी बाजार में जानकी प्रेरणा संकुल स्तरीय समिति द्वारा वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया जिसमे बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान के निदेशक पुरूषोत्तम जी के द्वारा उपस्थित लोगों का उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम लेखाकार ज्योति दीदी के द्वारा वर्ष भर के कार्यो पर प्रकाश डाला गया
तत्पश्चात उत्कृष्ट कार्य करने वाली समूह सखी मिथलेश (सिडहिर)प्रथम , ममता साहू (महावा)दितीय अंकिता (कादीपुर) तृतीय एवं बैंक सखी निशा दीदी को सम्मानित किया गया।FNHW - किरनवती (सरियावा) प्रथम, पूनम (द्वितीय), ज्योति (तृतीय) रही।
उक्त कार्यक्रम में पहुंचे शाखा प्रबंधक उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा रानी बाजार अवनीश कुमार श्रीवास्तव को आयोजन समिति द्वारा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात शाखा प्रबंधक ने सरकार द्वारा चलाई जा रही बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगों को बड़े ही सरलतम ढंग से विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान कर कार्यक्रम को और भी रोचक बना दिया। कार्यक्रम के आयोजन समिति एवं उपस्थित लोगों द्वारा शाखा प्रबंधक की कार्यशैली से प्रभावित होकर प्रशंसा किया।
कार्याक्रम की अध्यक्षता सी एल एफ पदाधिकारी बिंदु, पूनम , भानुमति दीदी ने किया तथा कार्यक्रम का आयोजन सी एल एफ स्टाफ विभा पाल , नीतू वर्मा ने किया, कार्याक्रम का संचालन ज्योति सिंह किया।
0 टिप्पणियाँ