झाऊ पुरवा गांव में दिनदहाड़े आम पेड़ का हुआ सफाया।
कार्रवाई करने से कतरा रहा वन महकमा।
अक्षय मेल समाचार 
इन्हौना अमेठी। सरकार जहां एक तरफ प्रतिबंधित वृक्षो की कटान पर रोक लगाने के लिए आए दिन
विभागीय अधिकारियों को कडे निर्देश जारी करती रहती है तो वहीं दूसरी ओर बेखौफ होकर वन माफिया दिन दहाड़े हरे भरे वृक्षो का सफाया करने मे जुटे हुए हैं सुरक्षा मे लगे जिम्मेदार कार्रवाई की बजाय मामले में पल्ला झाड़ रहे हैं ।
सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इन्हौना थानाक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम झाऊ का पुरवा मजरे गढ़ी महाबल में उत्तर दिशा में स्थित कोटेदार के घर के सामने तालाब के निकट आम के हरे भरे वृक्षो को वन माफियाओ ने बुधवार को दिनदहाड़े काटकर धाराशायी कर दिया। और टैक्टर ट्राली में भरकर उठा ले गए।
इस मामले की जानकारी ग्रामीणों द्वारा जब वन कर्मियों को दी गई तो जिम्मेदार लोगों ने कहा कि तिलोई क्षेत्र में बीस लाख पेड़ रोपित होने हैं जब पेड़ कटेंगे नहीं तो उन्हें कहां लगाया जायेगा यह कहकर फारेस्ट गार्ड रामेश्वर प्रसाद यादव तथा वन दरोगा ने अपना पल्ला झाड लिया तो वहीं पुलिस भी अंजान बनते हुए मामले की जानकारी लगाने की बात कहकर अपना दामन बचा लिया गौरतलब हो कि यदि इसी तरह प्रतिबन्धित वृक्षो का सफाया होता रहा और आला अफसरो ने मामले को संज्ञान मे ना लिया तो क्षेत्र रेगिस्तान मे तब्दील होकर पर्यावरण संतुलन बिगडकर लोगो का जन जीवन खतरे मे पड सकता है ।इस संबंध मे वन क्षेत्राधिकारी तिलोई जहीर मिर्जा ने बताया कि प्रतिबंधित वृक्षो का सफाया करने वाले लकडकटो के विरुद्ध कार्रवाई करने मे मुझे जरा भी संकोच नही है जल्द ही मामले की जांच कराकर दोषी लकडकटो पर कडी कार्यवाई की जाएगी।
वहीं इस संबंध में जिले के वन विभाग के मुखिया डीएफओ रणवीर मिश्रा ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है।
0 टिप्पणियाँ