यात्री शेड से रातों रात हटाई गई नेता जी मुलायम सिंह यादव और पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की तस्वीरें
अमेठी की राजनीति गरमाई
सोशल मीडिया पर सुर्खियों में तस्वीरें हटाने का प्रकरण
जिला संवाददाता
अक्षय मेल समाचार
अमेठी । विधायक निधि से अमेठी में यात्री शेड के निर्माण कराए जा रहे हैं। यात्री शेड में सपा संस्थापक नेता जी मुलायम सिंह यादव और पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की फोटो हटाए जाने का मामला सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। यात्री शेड से फोटो हटाए जाने के बाद प्रजापति परिवार की भावी राजनीति को लेकर तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विधायक महाराजी प्रजापति ओर से विधायक निधि से सोलर लाइटें लगवाने के बाद यात्री शेड का निर्माण कराया जा रहा है।
0 टिप्पणियाँ