प्रभारी निरीक्षक महिला थाना की मेहनत लाई रंगमहिला थाना के प्रयास से 04 वैवाहिक जोड़े पुनः साथ रहने को हुए राजी ।

प्रभारी निरीक्षक महिला थाना की मेहनत लाई रंग

महिला थाना के प्रयास से 04 वैवाहिक जोड़े पुनः साथ रहने को हुए राजी ।

  

अक्षय मेल समाचार अमेठी   ।“मिशन शक्ति” नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के तहत श्रीमती कंचन सिंह प्रभारी निरीक्षक महिला थाना मय टीम द्वारा पति-पत्नी के बीच चल रहे विवादों के संबंध में शिकायतों को सुना गया तथा समस्याओं को सुलझाते हुए पति-पत्नी को साथ रहने के लिए समझाया गया । जिसमें 04 वैवाहिक जोड़े राजी खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत होकर घर गये तथा अमेठी पुलिस को धन्यवाद दिया । अमेठी पुलिस द्वारा उनको आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गईं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ