श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रोता।
मुसाफिरखाना अमेठी। स्थानीय विकास खंड कार्यालय के सामने वार्ड 3 में ब्रजेश शुक्ल एवं राजेश शुक्ल के आयोजकत्व में चल रही सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा प्रवक्ता स्वामी शशिधराचार्य जी महाराज ने अपने मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा के महात्म्य को विस्तार से बताया। गुरुवार को कथावाचक ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव बामन अवतार श्री राम अवतार कथा का बड़े ही सजीव ढंग से व्याख्यान किया ।टीकथा को सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। साप्ताहिक श्रीमद्भागवत महा पुराण कथा 17 मार्च से लेकर 23 मार्च तक प्रतिदिन सायं 3 बजे से 6 बजे तक चलेगी।24 मार्च को पूर्ण आहुति के पश्चात विशाल भंडारें के साथ कार्यक्रम सम्पन्न होगा।
0 टिप्पणियाँ