कार्यकर्ता संघ की रीति नीति का प्रचार ग्रामीण स्तर तक करे जो हमारी सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा है- प्रांत प्रचारक रमेश जी

कार्यकर्ता संघ की रीति नीति का प्रचार ग्रामीण स्तर तक करे जो हमारी सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा है- प्रांत प्रचारक रमेश जी
नूर आलम संवाददाता।
अक्षय मेल समाचार अमेठी। कार्यकर्ता संघ की रीति नीति का प्रचार ग्रामीण स्तर तक करे जो हमारी सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा है उक्त उदगार प्रांत प्रचारक रमेश जी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अमेठी के संघ कार्यालय केशव धाम के भूमि पूजन के बाद आयोजित जनसभा के संबोधन के दौरान कही गौरीगंज स्थित जवाहर नवोदय के पास अवनीश सिंह पचेहरी द्वारा दान किए गए भूखंड पर निर्मित होने वाले कार्यालय केशव भवन के भूमि पूजन के बाद उन्होंने कहा कि इससे राष्ट्र के नवनिर्माण में लगे प्रचारक बंधुओं को सुलभता होगी वहीं समाज को नई गति प्रदान करने में यश कीर्ति की वृद्धि होगी यह कार्यालय दान प्रेमियों के सहयोग से 6 महीने में जनता को समर्पित कर दिया जाएगा कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के ओम प्रकाश जी,पवन जी,गुरदीन मिश्र,रणजीत सिंह,उमाशंकर पांडे,सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे संचालन रणजीत सिंह ने किया वही बीजेपी जिलाध्यक्ष रामप्रसाद मिश्र, सुल्तानपुर जिला अध्यक्ष आर.ए वर्मा mlc शैलेन्द्र प्रताप सिंह राजमंत्री राजा मंकेश्वर शरण सिंह विधायक राकेश प्रताप सिंह पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश मिश्र मटियारी जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि उपेन्द्रमणि त्रिपाठी दिनेश पांडेय सुधांशु शुक्ला महेश सोनकर दयाशंकर यादव भवानीदत्त दीक्षित सहित तमाम बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ