जश्ने ईद मिलादुन्नबी बारह रवि अव्वल हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया

जश्ने ईद मिलादुन्नबी बारह रवि अव्वल हर्ष  उल्लास के साथ मनाया गया
अमेठी। पैगंबर इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर जुलूसे मोहम्मदी बड़े ही शाने शौकत से निकला गया प्रातः वक्फ जामा मस्जिद से जुलूसे मोहम्मदी पूरे बस्ती होते हुए मलिक का पुरवा पहुंचा जहां पर एक विशाल जुलूस ए मोहम्मदी नगर पंचायत में होते हुए इसौली रोड के सामने पहुंचा जुलूस को संबोधित करते हुए मौलाना नूरुल हसन नूरी ने मोहम्मद साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए लोगों को उनके बताए रास्ते पर  चलकर, बुराइयों से दूर रहने की अपील की जुलूससे मोहम्मदी को जामा मस्जिद के मौलाना मोहम्मद आमिर कादरी मौलाना उमर कादरी सहित अन्य उलमाओं ने भाषण दिया इस अवसर पर दर्जनों ग्रामीण क्षेत्र से आई अंजुमनों को पुरस्कार वितरण किया गया। वही मौलाना नूरुल हसन नूरी ने समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम उदित यादव को साल भेंट कर सम्मानित किया इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश विशेष कार्यकारिणी सदस्य सैयद मकसूदुल हसन कार्यक्रम के आयोजके सहबान अहमद एखलाक फारूक अहमद तालिब हाशमी आकिब इमरान ,आगाशाही, अमन इमरान सभासद तस्लीम अहमद फिरोज खान उबेद, अहमद उपस्थित थे,जुलूससे मोहम्मदी पूरे नगर में भ्रमण कर गौरीगंज चौराहे पहुंचा जहां से जुलूस इसौली रोड जामा मस्जिद आकर खत्म हुआ इस अवसर पर भारी पुलिस बल तैनात रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ